फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह सोने की चेन लूटने की कोशिश, दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती(बदायूं)। बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेराह सोने की चेन खींचने की कोशिश की। हालांकि, बदमाश इसमें कामयाब नहीं हो सके। बाद में आस-पास के लोगों ने दो बदमाशों को दबोच लिया। इनको पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

उघैती थाने के गांव सैफपुर निवासी हरवेंद्र शुक्रवार को अपनी पत्नी को दवा दिलाने को जा रहे थे। उघैती में जब वह मंगल बाजार के पास पहुंचा तो पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने हरवेंद्र की पत्नी केगले से सोने की चेन लूटने की कोशिश की। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। भागने की कोशिश कर रहे दो लोगों को भीड़ ने पकड़ लिया। बाद में इन दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है। वहीं, दिनदहाड़े लूट की कोशिश की इस घटना से लोगों में दहशत जैसी स्थिति बनी है। लोगों का कहना है कि लुटेरों और बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं रह गया है, जिससे वह सरेराह ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें