फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और सप्लाई इंसपेक्टर ने पकड़े 19 गैस सिलिंडर

Tue, 18 Sep 2018 06:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस और सप्लाई इंसपेक्टर ने मंगलवार अपराह्न संजरपुर नई बस्ती के पास छापा माकर एक दुकान से गैस रिफलिंग के लिए इकट्ठे किए गए 19 सिलिंडर पकड़ लिए। इस दौरान दुकान मालिक फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से मामले की जानकारी की।     
विज्ञापन

पकड़े गए सिलिंडर एक दुकान पर रखे थे। सप्लाई इंसपेक्टर राजेश प्रताप सिंह दरोगा संजय कुमार शर्मा और राकेश कुमार वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे तो दुकानदार उन्हें देखते ही भाग गया। दुकान पर रसोई गैस के चूल्हे और छोटे गैस सिलिंडर बेचे जाते हैं। पुलिस की मानें तो रसोई गैस के बड़े  सिलिंडर के लिए दुकानदारों ने रिफलिंग में इस्तेमाल करने के लिए इकट्ठा किया था। वह पहले से भी गैस रिफलिंग का काम करता है। दुकानदार की पत्नी ने बताया कि जो सिलिंडर उसे पति की दुकान पर मिले। उसके साथ ही पुलिस कर्मी उसकी रसोई का भी सिलिंडर उठा ले गए। दरोगा और सप्लाई इंसपेक्टर ने सिलिंडर बरामदगी से एसडीएम सदर को भी अवगत करा दिया है। बताया कि इस बात की जांच भी की जा रही है कि दुकानदार के पास सिलेंडर कहां से आए। इधर, इसे लेकर धंधेबाजों पर भी हडकंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें