फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेरवानी के सपा को समर्थन की खबर वायरल, बाद में झूठी निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वोटरों से खचाखच भरे मतदान केंद्रों पर उस वक्त चर्चा गर्म हो गईं, जब सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई। उस खबर में कहा गया कि कांग्रेस प्रत्याशी सलीम इकबाल शेरवानी पीछे हट गए हैं और उन्होंने अपने समथकों से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को समर्थन देने को कहा है। बाद में यह खबर झूठी निकली। इस पर कांग्रेस समर्थक ने सपा समर्थक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रयागराज निवासी कांग्रेस समर्थक एस मोहसिन इब्राहीम पुत्र एसएन इब्राहीम द्वारा सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक सलीम इकबाल शेरवानी कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं। मंगलवार दोपहर बाद सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के समर्थक भानु यादव ने व्हाट्सएप पर एक झूठी खबर फैलाई कि सलीम शेरवानी ने मैदान से पीछे हटते हुए अपने समर्थकों से सपा को वोट देने को कहा है। भानु यादव ने यह खबर हर तरफ फैला दी, जिससे सलीम शेरवानी के समर्थक भ्रमित हो गए। एस मोहसिन इब्राहीम ने व्हाट्सएप पर आए मैसेज को सुबूत के तौर पर पुलिस को दिया। इस पर पुलिस ने भानु यादव के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत 66 ई और 171 जी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तय है लेकिन भानु यादव ने व्हाट्सएप पर झूठी खबर फैलाकर लोगों को भ्रमित किया है। इससे कांग्रेस को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

- ओमकार सिंह, प्रदेश महासचिव कांग्रेस

चुनाव में लोगों को भ्रमित करने के लिए ऐसे मैसेज डाले जाते हैं। ऐसा ही एक मैसेज भानु यादव के मोबाइल नंबर से आया है, जिस पर कांग्रेस समर्थक ने भानु यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

- ओमकार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें