फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाई और भाभी के खिलाफ दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिंदारा में कुएं में मिली युवक की लाश के मामले में भाई ने अपने ही भाई-भाभी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि युवक के अवैध संबंध थे, जिससे भाई ने धर्मेंद्र की हत्या कर दी और उसके शव को कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन

करीब 25 वर्षीय धर्मेंद्र कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिंदारा निवासी था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। दो दिन पहले गांव के बाहर एक कुएं में सड़ा गला शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण हेड इंजरी बताया गया था। युवक की शिनाख्त धर्मेंद्र के रूप में हुई थी। धर्मेंद्र का बड़ा भाई छत्रपाल गांव के बाहर किसी भट्ठे पर मजदूरी करता है, जबकि दूसरा भाई मुन्नालाल दिल्ली में रहकर कोई प्राइवेट नौकरी करता है। इसकी सूचना पर छत्रपाल गांव लौटा तो उसने अपने भाई मुन्नालाल और उसकी पत्नी निर्मला उर्फ कंटूरी के खिलाफ तहरीर दी। छत्रपाल का आरोप है कि धर्मेंद्र के अवैध संबंध थे, मुन्नालाल ने दोनों को एक साथ देख लिया था, जिससे उसने धर्मेंद्र की हत्या कर दी और गांव से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर जगवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें