फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर, तालाब किनारे, जंगल में जुआरी नहीं पकड़ेंगे नवादा चौकी इंचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--10
विज्ञापन


छत पर, तालाब किनारे, जंगल में जुआरी
नहीं पकड़ेंगे नवादा चौकी इंचार्ज!
दिवाली नजदीक आते ही जुए का धंधा शुरू, खेड़ा बुजुर्ग बना जुआरियों का अड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शायद कभी सुना होगा कि पुलिस जुआरियों की रखवाली करती है, लेकिन खेड़ा बुजुर्ग में ऐसा हो रहा है। रविवार शाम एक व्यक्ति ने जुआरियों की भीड़ देखकर नवादा चौकी इंचार्ज को फोन किया था। जिस पर चौकी इंचार्ज ने उसे समझाया कि छत पर, तालाब किनारे, आग के पास अगर कहीं जुआ हो रहा होगा, तो हम नहीं पकड़ेंगे। अगर जुआरी को कुछ हो गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में खेड़ा बुजुर्ग वह इलाका है, जहां कोई न कोई गैर कानूनी कार्य होता रहता है। यहां सरेआम दूध से क्रीम निकालने, नकली पनीर बनाने और वर्तमान समय में जुए का धंधा खूब फलफूल रहा है। दिवाली भी नजदीक आ रही है। इस चक्कर में खेड़ा बुजुर्ग एरिया में जुआरियों की भीड़ भी लग रही है। सूत्रों की माने तो यहां जुआ कराने वाला और कोई नहीं बल्कि एक महिला है। जिसकी पुलिस से अच्छी साठगांठ है। रविवार शाम गांव का ही एक व्यक्ति कांशीराम आवास के बराबर गली में पीछे की ओर गया था। वह जुआरियों का फड़ देखकर चौंक गया। वह व्यक्ति चुपके से निकल आया और सीधे खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज एसआई सतीश चंद्र शर्मा को सूचना दे दी। इसके जवाब में चौकी इंचार्ज ने उसे बताया कि जुआरियों को पकड़ना खतरे से खाली नहीं है। वह छत पर, तालाब किनारे, आग के पास और जंगल में जुआरियों को नहीं पकड़ेेंगे। अगर वह उल्टे-सीधे भाग खड़े हुए और उन्हें कुछ हो गया तो उसका जिम्मेदारी कौन लेगा। चौकी इंचार्ज की बात सुनकर उस व्यक्ति ने वहां से निकलना बेहतर समझा।
विज्ञापन


वर्जन--
यह सूचना मुझे कल मिली थी। उसके बाद मैंने तुरंत ही सिविल लाइंस इंस्पेक्टर को बता दिया था। कहा था कि दिवाली नजदीक आ रही है। जुआरियों पर नजर रखें और पकड़े जाने पर तुरंत कार्रवाई करें। बाकी चौकी इंचार्ज ने ऐसा क्यों कहा, इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

-राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ सिटी

वर्जन--
मुझे फोन आया था कि कुएं की मुंढेर पर बैठकर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं तो मैंने कह दिया कि अगर पुलिस देखकर कोई कुएं में न गिर जाए। अगर उन्हें कुछ हो गया तो बाद में हंगामा, जाम और अन्य आरोप लगेंगे।
-सतीश चंद्र शर्मा, चौकी इंचार्ज खेड़ा नवादा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें