फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर बवाल, मारपीट व फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की मौत पर बवाल, मारपीट और फायरिंग
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर हुई थी युवक की मौत, रिश्तेदार को गंगा नदी में फेंकने का प्रयास
ट्रैक्टर छीन ले गए मृतक के परिजन, पुलिस ने छुड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज (बदायूं)। हजरतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक युवक की मौत के बाद बवाल हो गया। बाइक में टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर सवार घायल युवक को उठा ले गए और हादसे में मरे युवक का शव वहीं छोड़ गए। ट्रैक्टर सवार लोगों ने घायल को गंगा नदी में फेंकने का प्रयास किया। उसे बचाने आए ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। बाद में आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए। शनिवार सुबह हजरतपुर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया।
मृतक के भाई रोहताश के मुताबिक उसका 30 वर्षीय भाई नरेंद्र पाल शुक्रवार की देर शाम अपने साले जग्गू (30) निवासी ग्राम खमरिया थाना गढ़िया रंगीन जिला शाहजहांपुर के साथ बाइक से साप्ताहिक बाजार करके अपने गांव वमनपुरा लौट रहा था। उसी समय रास्ते में ग्राम द्वारिकापुरी के पास ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जग्गू घायल हो गया। ट्रैक्टर सवार द्वारिकापुरी निवासी जितेंद्र और उनका बेटा विपिन अपने साथी के साथ घायल जग्गू को उठा ले गए। कुछ देर बाद उधर से गुजरे लोगों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। इस पर हजरतपुर और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। उस समय पुलिस यही समझती रही कि बाइक पर सिर्फ एक ही व्यक्ति सवार था। सूचना मिलने पर गांव के कुछ लोग मौके पर पहले पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को गाड़ी में रखवाकर जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

इधर, कुछ देर बाद परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उन्हें पता चला कि नरेंद्र की मौत हो चुकी है। जबकि जग्गू मौके से लापता है। इस पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजन गांव के दर्जनों लोगों के साथ जग्गू को खोजते हुए गंगा किनारे पहुंच गए। वहीं उनका मुचैटा ट्रैक्टर सवार आरोपियों से हो गया। आरोप है कि ट्रैक्टर सवार लोग जग्गू को गंगा में फेंकने का प्रयास कर रहे थे। गांव वालों ने जग्गू को छुड़ा लिया परंतु आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। मृतक के परिजनों के साथ भीड़ देखकर आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए। उसके बाद गांव वाले आरोपियों का ट्रैक्टर अपने गांव ले गए। इस घटना की जानकारी होते ही हजरतपुर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेने का प्रयास किया परंतु परिवार वाले रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। शनिवार सुबह पुलिस ने मृतक के भाई रोहताश की तहरीर पर ट्रैक्टर स्वामी जितेंद्र व उसके बेटे विपिन समेत तीन लोगों के खिलाफ धारा 279, 304 ए, 337, 338, 427 और 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर अपने कब्जे में लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
शुक्रवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हो गई थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उस समय युवक की लाश ही मिली। दोनों पक्षों में मारपीट व फायरिंग की बात सामने आई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाकी कार्रवाई जांच के बाद होगी।
-ललित मोहन, इंस्पेक्टर हजरतपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें