फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरोरा-नरोरी के तीन घरों में चोरों धावा, लाखों का माल समेट ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-36
विज्ञापन

नरोरा-नरोरी के तीन घरों से लाखों का माल ले गए चोर
सामूहिक विवाह में मिला दहेज का कीमती सामान भी गया चोरी
सूचना देने पर मौके पर नहीं पहुंची फैजगंज बेहटा पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
आसफपुर।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम नरोरा नरोरी में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने तीन घरों से हजारों की नकदी समेत लाखों का माल साफ कर लिया। सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। चोरी में एक घर से सामूहिक विवाह में मिला सामान भी चला गया।
बृहस्पतिवार की रात एक बजे के बाद कुछ चोर गांव नरोरा-नरोरी निवासी विकट सिंह, भूरे और संजय के घर में घुस गए। परिवार वाले सोते रहे और चोर तीनों घरों में रखा सामान माल ले जाने में सफल रहे। बताया गया कि चोर विराट सिंह के घर से 30 हजार की नकदी के अलावा एक मंगल सूत्र, सोने की अंगूठी, कपड़े, भूरे सिंह के घर से कपड़ों से भरा संदूक, बर्तन, पाजेब तथा एक मंगलसूत्र, संजय के घर से कपड़े, दो जोड़ी पाजेब, एक मंगल सूत्र तथा दो हजार की नकदी ले गए। तीनों घरों से चोर लाखों की संपत्ति चुरा ले गए। पीड़ित लोगों ने बताया कि उन्होंने चोरी की घटना के बारे में रात को ही डॉयल 100 पुलिस को सूचना दी, लेकिन रात में पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह यूपी 100 पुलिस गांव पहुंची। जबकि थाना पुलिस ने घटना से पल्ला झाड़ लिया। सुबह गांव के लोगों ने ग्राम मानपुर के जंगलों में खाली संदूक, कपड़े तथा अन्य सामान पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। लोगों से बात भी की। थाना पुलिस घटना को आपसी रंजिश बता रही है। इससे गांव के लोगों में पुलिस को लेकर नाराजगी भी है।
विज्ञापन

इधर, बताया गया कि 12 मार्च को बिसौली में हुए सामूहिक विवाह में नरोरा-नरोरी के विराट सिंह की पुत्री मिथलेश का विवाह भी हुआ था। सामूहिक विवाह में मिला सारा दहेज का माल भी चोर ले गए। इसमें मिथलेश को दिए गये गिफ्ट का सामान शामिल है। दहेज का सामान क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा स्वामी ने दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें