फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्सी में दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला

विज्ञापन
dahej
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बीबीगंज में शुक्रवार की रात एक विवाहिता की दहेज की मांग पूरी न करने पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। तहसीलदार अवनीश कुमार त्यागी की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतका के भाई की ओर से पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एसओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बरेली के थाना बहेड़ी के गांव डांडी अभयदानपुर निवासी वीरपाल ने बहन सुनीता की शादी एक वर्ष पहले हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव बीबीगंज निवासी सत्यपाल शर्मा के पुत्र गौरव शर्मा के साथ की थी। उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से शादी में दान दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के बाद से ही सुनीता के ससुराल वाले कम दान दहेज को लेकर उसको प्रताड़ित करते थे। वह दहेज में और नकदी की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात सुनीता के पति और उसके परिवार वालों ने कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। शनिवार को तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि मृतका के भाई की ओर से पति गौरव समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इससे पहले कोतवाली क्षेेत्र के गांव धनौली में दहेज लोभियों ने 13 अक्तूबर की रात शिवानी की दहेज को लेकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें