फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध कारोबारी का क्षतविक्षत शव रेलवे लाइन पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर। एक दूध कारोबारी का क्षतविक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिवार वाले उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस हादसा या आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन

यहां रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पूर्वी केबिन के पास सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की क्षतविक्षत लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी देखी। सूचना मिलने पर थाना फैजगंज बेहटा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त आसफपुर निवासी विजय गुप्ता के रूप में की। इसका पता लगने पर मृतक के परिवार वाले घटनास्थल पर जा पहुंचे। विजय की लाश देख पत्नी कुंती देवी, बेटी खुशबू और बेटा अवनीत बुरी तरह बिलख पड़े। उन्होंने बताया कि विजय दूध की एक नामचीन कंपनी की एजेंसी चलाता था। परिवार वालों का आरोप है कि विजय की हत्या की गई है। भाई ने घटना की रिपोर्ट लिखाने को तहरीर दी है। इधर एसओ आकाश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस हादसा या सुसाइड का मामला मान रही है।
डॉ.योगेंद्र का कहना है कि पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर के कई टुकड़े मिले। युवक हादसे का शिकार हुआ या उसने सुसाइड किया यह पुलिस की जांच में स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें