अलापुर। चार दिनों से लापता नगर पंचायत सदस्य हसीब अली का शुक्रवार देर शाम तक कुछ पता नहीं चला है। इससे उनके परिवार वाले परेशान हैं। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
नगर पंचायत वार्ड सात के सदस्य हसीब अली चार दिन से लापता हैं। उन्हें परिवार वाले हर संभव जगह तलाश चुके हैं, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिवार वालों ने पुलिस को गुमशुदगी दर्ज करने को तहरीर दी है। परिवार वालों के मुताबिक 29 अगस्त की सुबह हसीब कपड़ों पर प्रेस कराने को कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद से नहीं लौटे। अगले दिन उनसे फोन पर बात हुई थी, लेकिन आवाज साफ सुनाई नहीं दी। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद है। लापता हुए सभासद के परिवार वाले तभी से उन्हें तलाश रहे हैं लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवार वालों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। पिता रिफायत अली की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।