फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील गोदाम चल रहा था डोडा तस्करी का धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर / वजीरगंज (बदायूं)। लखनऊ से आई एसटीएफ और नार्कोटिक्स टीम ने 2016 से सील पड़े गोदाम में रविवार शाम अचानक छापामारी की। इस दौरान गोदाम के पिछले गेट से डोडा तस्करी का मामला सामने आया। गोदाम के अंदर भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद हुआ। टीम ने माल को कब्जे में लेकर चार मैजिक लोड करके थाने भिजवा दिया है। बाकी पुराने माल की तुलाई चल रही है। अधिकारियों ने कहा है कि अगर माल कम निकला तो इसकी रिपोर्ट अलग दर्ज की जाएगी। पिछले शुक्रवार को एसटीएफ, नार्कोटिक्स टीम लखनऊ और आबकारी विभाग की टीम ने नदवारी गांव के पास सील पड़े डोडा गोदाम में संयुक्त छापामारी की थी। उस समय गोदाम सील होने की वजह से टीम वापस लौट गई। इसके बावजूद टीम को गोदाम से डोडा तस्करी की सूचना मिल रही थी जिस पर टीम ने रविवार को डीएम की अनुमति पर सील तोड़कर गोदाम में छापामारी की। इस दौरान गोदाम के अंदर भारी मात्रा में डोडा बरामद हुआ। टीम अधिकारी अनुमान लगा रहे हैं कि यहां काफी समय से बड़े पैमाने पर डोडा तस्करी चल रही थी। पिछली दीवार तोड़ कर उस पर गेट लगा लिया गया था। वहीं से तस्करी हो रही थी। गोदाम के अंदर 37 सौ कुंतल पुराना माल भरा हुआ था। गोदाम से ही नए माल के 95 कट्टे बरामद हुए हैं। इसे कच्चा माल बताया जा रहा है। इस माल को टीम ने कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है। आबकारी विभाग के अधिकारी के मुताबिक जो माल पहले से सील था। उसकी अभी नाप तोल चल रही है। अगर उसमें माल कम पाया जाता है, तो इसकी रिपोर्ट दर्ज होगी। बाकी बरामद माल के संबंध में कार्रवाई की तैयारी चल रही है। इस दौरान नायब तहसीलदार जितेश वर्मा, सीओ बिसौली सर्वेंद्र सिंह, एसआई जितेंद्र कुमार सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन


ऐसे हुआ डोड़ा तस्करी का खुलासा
यह गोदाम 2016 में सील हुआ था। कुछ समय पूर्व नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ टीम ने लखनऊ के ही शुभकरण व तंगमलाल को गिरफ्तार किया था। इनके अलावा कोलकाता का इब्राहिम, बाराबंकी का निजाम और बदायूं का हैदर हत्थे चढ़े थे। पूछताछ में उन्होंने इसी गोदाम से डोडा तस्करी की बात कबूली थी। यहां पुलिस के साथ दविश दी गई, तो गोदाम ही सील मिला। मामला हाइकोर्ट में विचाराधीन है, ऐसे में ताले खुलवाकर गोदाम की जांच के लिए टीम को डीएम से अनुमति लेनी पड़ी।

अभी इसमें कुछ कहा नहीं जा सकता है। मामला बड़ा है, इसलिए इसकी जांच भी गंभीरता से होगी। पूरे माल की तुलाई होगी। बाकी नया माल कितना है और पुराना माल कितना है। तभी कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें