फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में अधेड़ को फरसा मारा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। जमीन के विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष ने अधेड़ को फरसा मारकर घायल कर दिया। उसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

यह मामला कसबे के गदरपुरा मोहल्ले का है। मोहल्ले के जाकिर अली का आरोप है कि कुछ दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस संबंध में उसके पिता फारुख अली ने करीब दस दिन पूर्व पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार शाम तीन बजे जाकिर अली चारा लेने अपने खेत पर जा रहा था। आरोप है कि तभी दबंगों ने उसे घेर लिया। उसके बाद मारपीट शुरू कर दी। उसके सिर पर फरसा मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसकी चीख-पुकार सुनकर दर्जनों लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह जाकिर अली को बचाया। उसके बाद अधेड़ को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल इस संबंध में देर शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें