फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकने से विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--8, 31
विज्ञापन

फंदे पर लटकने से विवाहिता
की मौत, हत्या का आरोप
मृतका के पति और सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
वजीरगंज (बदायूं)।
नगर के जंगपुरा मोहल्ले में बुधवार रात एक विवाहिता की फंदेे पर लटकने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने मृतका के पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट लिखाई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत की वजह हैंगिंग आई है।
विज्ञापन

विवाहिता के ससुराल वाले घर से फरार बताए जा रहे हैं। 24 वर्षीय मेहनाज की शादी करीब तीन साल पहले जंगपुरा मोहल्ला निवासी बच्चू खां के साथ हुई थी। उसके दो वर्षीय बेटा है। बुधवार देर रात विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद ससुराल वाले घर से फरार हो गए। आस पड़ोस वालों ने मेहनाज के मायके बिनावर थाना क्षेत्र ग्राम वमियाना सूचना दी। जिस पर मायके वाले रात में ही मौके पर पहुंच गए। गुरुवार सुबह विवाहिता का फुफेरा भाई लल्लन खां पुत्र अनवर शेर खां निवासी ग्राम ननाखेड़ा उझानी भी पहुंच गया। लल्लन का आरोप है कि मेहनाज की शादी के बाद से ही पति बच्चू खां, सास रहीसा बेगम और ससुर अवनशेर दहेज की मांग करते थे। उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने कई बार समझाया भी था परंतु ससुराल वाले नहीं माने। पांच दिन पहले मेहनाज के पिता नत्थू खां की मौत हो गई थी। मेहनाज मंगलवार की शाम ससुराल लौटी थी। बुधवार रात उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। थाना पुलिस ने लल्लन की तहरीर पर पति बच्चू खां और सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना पुलिस द्वारा गुरुवार दोपहर कराए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें