फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती (बदायूं)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में घर से गायब युवक की लाश शनिवार सुबह गांव नागर पुखरा के नजदीक पेड़ पर फंदे से लटकी मिली। परिवार वालों ने हत्या के बाद शव लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

गांव नागर पुखरा निवासी 23 वर्षीय सतपाल शुक्रवार शाम करीब आठ बजे घर से खाना खाकर बाहर निकला था। देर रात तक युवक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई। परिजनों ने रात में ही युवक को गांव में तलाश किया। लोगों से जानकारी ली, लेकिन देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह नागर पुखरा के कुछ ग्रामीण ग्राम दारा नगर मार्ग पर ट्यूबवैल के पास शौच के लिए गए थे। तभी उन्हें सत्यपाल का शव फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर गांव के कई लोग पहुंच गए। कुछ देर बाद युवक के परिवार वाले भी रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर आ गए। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पता चला कि मृतक के पैर जमीन पर छू रहे थे। उसके गले में किसी महिला की चुन्नी का फंदा पड़ा हुआ था। परिजनों ने मौके पर लाश की स्थिति देखते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों की माने तो सत्यपाल ने आत्महत्या नहीं की है। उसकी हत्या हुई है। उसके बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है। मृतक के बड़े भाई बंटी ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का खुलासा नहीं हुआ है। डॉक्टर ने विसरा प्रिजर्व कर जांच को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें