फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टवेरा गाड़ी में प्रतिबंधित पशुओं को छोड़ भागे तस्कर

विज्ञापन
पशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार में गोवंशीय पशुओं को छोड़ भागे तस्कर
विज्ञापन

चार गोवंशीय पशु बरामद, टायर फटने पर कार छोड़कर फरार हुए पशु तस्कर
आसफपुर (बदायूं)।
बेहोश करके भूसे की तरह ठूंसकर ले जाए जा रहे चार गोवंशीय पशुओं और कार छोड़कर तस्कर फरार हो गए। शनिवार तड़के सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बेजुबानों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने मौके से बरामद पंक्चर हुई कार कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम सीकरी के ग्रामीणों ने शनिवार तड़के यूपी 100 पुलिस को सूचना दी कि गांव के बाहर एक निजी स्कूल के पास बेहोश पशुओं से भरी कार खड़ी है। उसका टायर फट चुका है। पशु तस्कर फरार हैं। सूचना पर पहुंचे एसआई करमवीर सिंह और सिपाही विक्रम सिंह ने ग्रामीणों की मदद से कार से चार गोवंशीय पशुओं को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। वहीं घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर ग्रामीणों से जानकारी ली। एसओ आकाश कुमार ने बताया कि पशु तस्कर मुख्य मार्ग की जगह गांव से निकलने बाले लिंक मार्ग से निकल रहे होंगे, जहां कार का टायर पंक्चर हो गया। तस्कर कार छोड़कर भाग गए। उन्होंने बताया कि कार की तलाशी ली गयी है। कोई कागजात न मिलने से कार चोरी की होने का अनुमान है। पुलिस नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पशु तस्करों द्वारा वध को ले जाए जा रहे गोवंशीय पशुओं के मिलने से तमाम हिंदूवादी संगठनों में बेहद गुस्सा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें