फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसले के बहाने बुलाकर पिटाई की, तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पति-पत्नी के बीच विवाद को सुलझाने के लिए कछला बुलाए गए कासगंज निवासी एक परिवार के तीन सदस्यों की पिटाई कर दी गई। कछला आश्रम में हंगामा और मारपीट की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पिटाई से घायल महिला समेत उसके दोनों बेटों का पुलिस ने मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

मामला शनिवार शाम का है। कासगंज में लवकुश कॉलोनी निवासी दीनदयाल पाराशर के बेटे पुष्पेंद्र की शादी हाथरस जिले में हसायन के हिमांशु की बहन से हुई थी। शादी के बाद पुष्पेंद्र और उसकी पत्नी में विवाद हो गया। पत्नी मायके जाकर रहने लगी। आरोप है कि शनिवार दोपहर में हिमांशु के कछला निवासी मामा ससुर ने पुष्पेंद्र समेत उसके परिवार को अपने आश्रम में बुला लिया। बातचीत के दौरान पुष्पेंद्र के ससुराल वाले भड़क गए। उन्होंने पुष्पेंद्र, उसके भाई शिवम और वृद्ध मां कुसुमलता की पिटाई कर दी।
पिटाई के दौरान ही कुसुमलता की हालत बिगड़ गई। बचाव के लिए पति समेत बेटों ने शोर मचाया तो लोगों का जमघट लग गया। काफी देर तक हंगामे का भी माहौल रहा। सूचना के बाद पुलिस आश्रम में पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। घायल पुष्पेंद्र ने बताया कि उसके परिवार को जान से मारने की नीयत से उसकी पत्नी के मामा ने अपने आश्रम में बुलाया था। पुष्पेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें