फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रौंद हाईवे पर पलटी बोलेरो, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा इलाके में शुक्रवार रात मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर एक बोलेरो ने बाइक सवार को रौंद दिया और सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार समेत पांच लोग घायल हो गए। बाइक सवार को चंदौसी और बाकी लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

यह हादसा शुक्रवार देर रात का है। उस वक्त इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जाफरपुर निवासी विजेंद्र यादव अपनी बाइक लेकर ओरछी चौराहे पर खड़े थे। उसी समय चंदौसी की ओर से आ रही बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और सड़क किनारे बोर्ड तोड़ते हुए पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार विजेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बोलेरो में मुड़िया धुरेकी निवासी हरवीर, उनकी पत्नी और दो बच्चे सवार थे। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। बाद में इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजेंद्र यादव को चंदौसी को भेज दिया। जबकि बोलेरो सवार चारों लोगों को बिसौली स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें