फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई व लाइनमैन को धमकी, पुलिस ने लिखी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नागरझूना स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन एवं अवर अभियंता को एक उपभोक्ता द्वारा दी गई जान से मारने की धमकी के मामले में थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

अवर अभियंता रवि कुमार ने बताया कि उच्च प्रबंधन के आदेशानुसार कृषि सिंचाई के लिए दस घंटे सप्लाई देना है। जिसका पालन विद्युत उपकेंद्र नागरझूना से पोषित होने वाले कृषि सिंचाई को दस घंटे सप्लाई देकर पूरा किया जा रहा है। इसके बावजूद बीती रात क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में आए फाल्ट को सही करने गए संविदा लाइनमैन बदन सिंह को गांव निवासी लालाराम पुत्र भोलेराम ने गाली-गलौच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद इसी व्यक्ति ने रात को लगभग सवा नौ बजे अवर अभियंता रवि कुमार को फोन पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। शनिवार को अवर अभियंता और संविदा लाइनमैन बदन सिंह ने घटना की पूरी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों व पुलिस को दी। एसआई शेरसिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें