फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर पुलिस को चकमा दे गया दुष्कर्म का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। दुष्कर्म पीड़िता के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने जिस तरह आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई थी, आरोपी ने एक झटके में योजना को फेल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने उसके परिवार वालों को थाने में बैठाकर दबाव बनाया था कि आरोपी थाने आकर खुद को सरेंडर कर दे। आरोपी थाने आने की बोलता रहा, लेकिन महाराष्ट्र से नहीं आया।
विज्ञापन

विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। इसमें समीर है, दूसरा अरबाज और तीसरा आरोपी जोयब है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं। चार दिन पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि अरबाज महाराष्ट्र में एक कंपनी में काम कर रहा था। इस पर पुलिस ने उसके भाई और पिता को हिरासत में ले लिया। दोनों को थाने में बैठा लिया। उनके द्वारा आरोपी से फोन पर बात हुई। जिस पर आरोपी ने कह दिया कि वह महाराष्ट्र से बदायूं लौट रहा है और ट्रेन में सवार हो गया है। उसने बताया था कि वह दूसरे दिन शाम तक कोतवाली पहुंच जाएगा। पुलिस दूसरे दिन शाम तक उसका इंतजार करती रही लेकिन वह नहीं आया। इससे पुलिस और परेशान हो गई। पुलिस ने आरोपी की लोकेशन निकलवाई तो आरोपी महाराष्ट्र में ही था। वह बदायूं के लिए रवाना ही नहीं हुआ था। इधर, बाकी दोनों आरोपी भी पुलिस की पहुंच से दूर हो चुके हैं। उनमें एक आरोपी की लोकेशन गुजरात में तो दूसरे की दिल्ली में मिल रही है। अभी किसी का सुराग नहीं लगा है। अब पुलिस मान चुकी है कि तीनों आरोपी बेहद शातिर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी कराने की कोर्ट से गुहार लगाई है।

हमें लग रहा था कि अरबाज कोतवाली आकर सरेंडर कर देगा लेकिन वह पुलिस से झूठ बोल रहा था। अब तीनों के गैर जमानती वारंट निकलवाए जा रहे हैं। उसके बाद तीनों की गिरफ्तारी के जल्द से जल्द प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंद सिंह, इंस्पेक्टर दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें