फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर (बदायूं)। दो दिन पूर्व दहगवां से अपनी दवा लेकर गांव लौटते समय बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई चंद्रवती ने गुरुवार को उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टप्पा वैश्य निवासी चन्द्रवती (52) वर्षीय पत्नी लटूरी सिंह बीते मंगलवार को दहगवां से अपनी दवाई लेकर पैदल ही अपने गांव लौट रहीं थीं। दहगवां पुलिस चौकी के नजदीक पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी दी जिससे चंद्रवती के सिर में गंभीर चोट आ गई। परिजनों ने बाइक सवार थाना क्षेत्र के ग्राम पडरिया निवासी भगवान सिंह व श्याम सुंदर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायल चंद्रवती को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उन्हें मेरठ ले गए थे। उपचार के दौरान गुुरुवार को चंद्रवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें