फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर दुष्कर्म कर डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हाफिजगंज इलाके की बीए की छात्रा प्रेम करके बुरी फंस गई। पहले उसकी पढ़ाई छूटी और बाद में प्रेमी ने दुष्कर्म कर डाला। ग्रामीणों की घेराबंदी में फंसे प्रेमी ने राज उगला कि वह दूसरे समुदाय का है। मामले में पंचायत के बाद जब कार्रवाई की नौबत आई तो वह लापता हो गया। अब उसके घरवालों ने पंचों के ही खिलाफ बेटे को अगवा करने की तहरीर दे दी है। दोनों तहरीरें दबाए पुलिस खामोश बैठी थी। मामला एसएसपी दफ्तर तक आने पर कार्रवाई का रास्ता खुला है।
विज्ञापन

मां के साथ एसएसपी दफ्तर आई छात्रा ने जन शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी संजय गर्ग को बताया कि वह बरेली में एसएससी की कोचिंग करने जाती थी। टेंपो में जाते वक्त पड़ोसी गांव का एक युवक उसे मिलता था। कहता था कि मुझसे दोस्ती कर लो। उसकी वजह से वह काफी परेशान रही और पढ़ाई छूट गई। बाद में युवक से दोस्ती हो गई। युवक अपना नाम विक्की बताता था। कहता था कि तुम्हारी ही जाति का हूं। 14 जून को युवक ने उसे बहाने से सिथरा गांव में बुलाया और खेत में खींचकर दुष्कर्म किया। शोर मचाया तो खेतों से किसान आए और उसे पकड़ लिया। यहां हकीकत खुली कि युवक दूसरे समुदाय का है। शिकायत पर पुलिस ने दिलचस्पी नहीं ली तो पंचायत की गई। उसके और पड़ोसी गांवों के प्रधान पंचायत को आरोपी के गांव में पहुंचे। यहां सभी ने युवक पर कानूनी कार्रवाई कराने की बात कही पर एक जनप्रतिनिधि ने उस दिन फैसला टाल दिया। पंचायत के बाद आरोपी मोबाइल बंद करके कहीं छिप गया है। अब आरोपी के परिवार ने पंचों के खिलाफ उसे अगवा करने की तहरीर दी है। आरोपी पक्ष के कुछ लोग बुधवार को उसके घर आए और धमकी दी कि फैसला न करने पर अपहरण के केस में फंसा देंगे। वे लोग घबराए हुए हैं। उनकी ओर से रिपोर्ट लिखी जाए। शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी ने कार्रवाई को लिखा है।

अफसर बने अंजान
हाफिजगंज एसओ सौरभ सिंह ने छह दिन से चल रहे घटनाक्रम से अनभिज्ञता जताई। कहा कि ऐसा कोई मामला थाने तक नहीं आया है। वहीं नवाबगंज सीओ जगमोहन बुटोला ने कहा कि उन्हें ऐसी घटना की जानकारी नहीं है। वे जांच कराएंगे। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें