फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के प्रेमी ने की थी स्कूल के चपरासी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार को स्कूल के चपरासी हत्याकांड का खुलासा कर दिया। चपरासी का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसी स्कूल का दूसरा चपरासी निकला, जो मृतक की पत्नी का प्रेमी था। चपरासी उसके बीच बाधक बन रहा था, जिससे हत्यारोपी ने उसकी जान ले ली और शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन पर मधुवन कॉलोनी स्थित होली कॉन्वेंट स्कूल के चपरासी राजकुमार की लाश मिली थी। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। लाश मिलने के बाद से ही पुलिस जांच में जुटी हुई थी। इस दौरान बाबा कॉलोनी निवासी अर्जुन चौहान पुत्र ओमेंद्र सिंह प्रकाश में आया। पुलिस ने कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की गई तो उसने सारा सच उगल दिया। अर्जुन ने बताया कि उसके राजकुमार की पत्नी से प्रेम करता था। राजकुमार अपनी पत्नी से मारपीट करता था, तो उसे बुरा लगता था। राजकुमार अपनी पत्नी को बरेली ले जाने के प्रयास में था लेकिन वह बरेली नहीं जाना चाहती थी। तभी से वह राजकुमार की हत्या करने की योजना बनाने लगा। 15 जून की शाम अर्जुन राजकुमार को मछली लाने के बहाने दातागंज ले गया। वापस लौटते समय अंधेरा हो गया था। इससे उसने दातागंज रेलवे फाटक के पास अपनी बाइक कच्चे रास्ते पर मोड़ दी और राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर शव को रेलवे लाइन पर डाल दिया।
एसएसपी ने बताया इसमें राजकुमार की पत्नी की भूमिका संदिग्ध लग रही है। जांच में दोषी पाई गई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अर्जुन से तमंचा और हत्या के दौरान पहने हुए कपड़े बरामद हो गए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें