फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम घूम रहा दुष्कर्म का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में भाई और भतीजे के साथ नामजद प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान द्वारा फेसबुक पर डीएम और अन्य नेताओं के साथ फोटो अपलोड करने के पीछे का मंतव्य पुलिस पर दबाव बनाने का है या कुछ और, यह तो कहना मुश्किल है, लेकिन इतना जरूर है कि किशोरी के 161 और 164 के बयान होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना कहीं न कहीं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल जरूर खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान के गांव की किशोरी 30 मई को अपनी पशुशाला से लापता हो गई थी। दो दिन बाद वह उझानी में धर्मेंद्र के कार्यालय में बदहवास मिली थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसे बहला-फुसला कर अगवा कर लिए जाने का मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद किशोरी ने कोर्ट में बयान दिया तो पुलिस को केस में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराएं भी जोड़नी पड़ गईं। केस तरमीम होने के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। इस बीच, किशोरी का पिता पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए एडीजी बरेली से शिकायत कर चुका है। उसके पिता की मानें तो किशोरी को नशा देकर दुष्कर्म किया गया था। सोमवार को धर्मेंद्र प्रधान का फेसबुक अकाउंट उस समय चर्चा में आ गया जब उसने खुद डीएम के साथ वाला अपना फोटो रविवार रात फेसबुक पर अपलोड किया। केवल यही नहीं सोमवार को हुई गंगा आरती में भी वह कछला घाट पर मौजूद था। फोटो में वह डीएम से नजदीकियां दिखाने की कोशिश करता हुआ साफ दिख रहा है। इधर किशोरी के 161 और 164 के बयान हो चुके हैं। कानून के जानकारों की मानें तो इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए थी, लेकिन अभी तक उनका खुलेआम घूमना पुलिस की लापरवाह कार्यशैली को प्रकट करने के लिए काफी है। सीओ उझानी विनय कुमार द्विवेदी ने इस मामले में कहा कि दुष्कर्म के मामले में किशोरी 161 व 164 के बयान हो चुके हैं। बाकी मामले की जांच चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है, इसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें