सहजनवां। धरमौली गांव के पास ड्यूटी पर जा रहे एयरफोर्स के संविदा कर्मचारी शीलेंद्र (30) को मनबढ़ों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार शीलेंद्र के घर के सामने एक खाली जमीन है। इसे लेकर पड़ोसी प्रदीप से विवाद चलता है। दोनों ही जमीन को अपना बताते हैं और इसे लेकर कई बार विवाद हो चुका है। शीलेंद्र खाली भूमि में नाली बनाना चाह रहे थे, जिसको लेकर फिर विवाद हुआ। मंगलवार की सुबह 9 बजे के करीब शीलेंद्र अपनी बाइक से ड्यूटी जाने को घर से निकले थे। आरोप है कि गांव के बाहर प्रदीप अपने साथियों के साथ रोक लिया और लाठी, हॉकी से हमला कर दिया। मारपीट की जानकारी होने पर घरवाले भी वहां पर पहुंच गए। ग्रामीणों के बीच बचाव किया। इसबीच मौका पाकर आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी में दाखिल कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।