फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव परिणाम देखने निकला दसवीं का छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गुरुवार दोपहर चुनाव परिणाम देखने निकला एक दसवीं का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में शहर से लापता हो गया। तभी से परिवार वाले छात्र को तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने भी छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस इलाके के मोहल्ला बालाजी नगर निवासी अक्षय चंदेल (15) पुत्र ववलेश चंदेल बरेली रोड स्थित एक स्कूल में दसवीं का छात्र है। अक्षय गुरुवार दोपहर अपनी मां कशिश चंदेल से यह कहकर घर से निकला था कि वह लोकसभा चुनाव का परिणाम देखने मंडी समिति की ओर जा रहा है। देर शाम तक छात्र घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई। उसके बाद परिवार वालों ने अक्षय की तलाश शुरू कर दी, साथ ही इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस भी छात्र की तलाश में जुट गई। शुक्रवार देर शाम तक छात्र का कुछ पता नहीं चला। इससे छात्र की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। कशिश चंदेल ने बताया कि छात्र का शुक्रवार को स्कूल में टेस्ट था। उसके न मिलने से वह काफी दुखी हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराने को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें