फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शुक्रवार सुबह नेकपुर रेलवे क्रासिंग पर जल्दबाजी के चक्कर में एक युवक की जान चली गई। बैरियर लगा होने के बावजूद युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तब तक ट्रेन आ गई और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

बरेली जिले में आंवला क्षेत्र के ग्राम पालमपुर गौंटिया का मूल निवासी डंबर सिंह (30) पुत्र मथुरी करीब दस साल से सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर में अपने बहनोई नत्थू सिंह के घर रहा था। उसके मां-बाप की मौत हो चुकी है। उसकी शादी नहीं हुई थी। इससे वह अपने बहनोई के घर आ गया था। कई साल से वह कचहरी तिराहे पर स्थित एक होटल पर काम कर रहा था। शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे होटल जाने के लिए वह घर से निकला था। उस समय नेकपुर रेलवे क्रासिंग बंद था। दोनों ओर कुछ वाहन खड़े थे। तभी डंबर सिंह भी क्रासिंग पर पहुंच गया। इसी दौरान कासगंज से बरेली जाने वाली ट्रेन आती दिखी। कुछ लोग जल्दबाजी में रेलवे क्रासिंग पार कर रहे थे। उन्हें देखकर डंबर सिंह भी बैरियर के नीचे से निकलकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। रेलवे लाइन पार करने के चक्कर में उसकी कमीज किसी चीज में अटक गई। इससे डंबर सिंह ट्रेन के नीचे आ गया और उसकी तुरंत मौत हो गई। यह देखकर क्रासिंग पर हड़कंप मच गया। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में रिश्तेदारों ने उसकी शिनाख्त की। दोपहर के समय पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें