फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक टकराने पर दो पक्षों में मारपीट, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम ददमई में रविवार सुबह बाइक टकराने पर अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिससे गांव में तनाव का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। उनका शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह ग्राम ददमई निवासी शिवकुमार गांव के बाहर पश्चिम दिशा में अपनी बाइक के पास खड़ा था। उसी समय पीछे से आए गांव के ही अरवान अली की बाइक शिवकुमार की बाइक से टकरा गई। इससे दोनों के बीच गाली गलौज और फिर मारपीट हो गई। इसकी सूचना पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इधर, गांव में सांप्रदायिक विवाद की सूचना पर पुलिस में अफरातफरी मच गई। कुछ देर बाद इंस्पेक्टर धीरज कुमार सोलंकी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया। बाद में पुलिस दोनों पक्षों के शिवकुमार, रामसेवक और अरवान अली को थाने ले गई। उसके बाद तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। इस संबंध में शिवकुमार ने तहरीर दे दी है लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर धीरज कुमार सोलंकी ने बताया गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात की गई है। दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें