फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली हाईवे पर दुकानदार से 37 हजार की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली हाईवे पर दुकानदार से
विज्ञापन

37 हजार की टप्पेबाजी
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे किनारे एक परचून दुकानदार से शनिवार को 37 हजार रुपये की टप्पेबाजी हो गई। उसकी दुकान पर एक व्यक्ति बगैर नंबर प्लेट की कार लेकर पहुंचा। उसने दो-दो हजार के नोट दिखाकर 40 हजार रुपये के नोट खुले कराने के बहाने दुकान के 37 हजार रुपये इकट्ठे करा लिए। दुकानदार दूसरे ग्राहक को सौदा देने लगा, तभी वह 37 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

यह मामला शनिवार सुबह करीब 11 बजे का है। उस समय किराना व्यापारी भगवान दास अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी एक व्यक्ति नई कार लेकर उनकी दुकान पर पहुंचा। दुकानदार से बोला कि उसके घर में बेटे का जन्मदिन है। कुछ घरेलू सामान चाहिए। दुकानदार ने उसकी लिस्ट के मुताबिक सारा सामान निकालकर रख लिया। उस व्यक्ति ने अपनी जेब से दो-दो हजार के नोट निकाले, बोला उसे करीब चालीस हजार रुपये के खुले रुपये चाहिए। इस पर दुकानदार ने दुकान में रखे सौ, पचास, दो सौ के नोट एकट्ठे किए और 37 हजार रुपये की गड्डियां बनाकर रख दीं। दुकानदार बोला उसकी दुकान में सिर्फ 37 हजार के ही खुले हैं। तब तक उसकी दुकान पर अन्य ग्राहक पहुंच गए। दुकानदार उन्हें सामान देने में व्यस्त हो गया। इसी दौरान वह व्यक्ति 37 हजार रुपये उठाकर अपनी कार लेकर बरेली की ओर फरार हो गया। अन्य ग्राहकों को सामान देने के बाद दुकानदार की कार सवार व्यक्ति पर नजर गई तो वह दुकान से निकलकर भागा, लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल गया। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी भी की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दुकानदार ने अज्ञात कार सवार के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें