कूड़ेदान रखने को लेकर
दो पक्ष आमने-सामने
लोगों ने सड़क पर लगाया जाम, पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर के शहबाजपुर मोहल्ले में नगर पालिका का कूड़ेदान रखने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे काफी देर तक हंगामा होता रहा। एक परिवार का कहना था कि वह कूड़ेदान अपने घर के पास नहीं रखने देखा। जबकि मोहल्ले के बाकी लोग वहीं रखने की बात कह रहे थे। इसको लेकर लोगों ने जाम लगा दिया।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर में कूड़ा डालने के लिए कई जगहों पर कूड़ादान रखे गए हैं। ताकि लोग घरों का कूड़ा वहां डाला जा सके लेकिन मंगलवार को इसी कूड़ेदान को लेकर शहर के मोहल्ला शहबाजपुर में इमली वाली मस्जिद के पास में मोहल्ले वाले एकत्र हो गए। एक परिवार ने अपने घर के सामने रखे कूड़ेदान को उठाकर वहां से हटाकर दूसरी जगह रख दिया। इस पर मोहल्ले वालों ने अपत्ति कर दी। काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए, पुरानी जगह पर कूड़ेदान रखने पर अड़ गए। इसको लेकर वहां पर हंगामा होने लगा। सूचना पर नगर पालिका की टीम, पुलिस भी पहुंची, इसके बाद में पुरानी जगह पर कूड़ेदान को रखने पर सहमति बनी।
-----
क्या बोले लोग
------
फोटो-3-
जान बूझकर रखवाया जा रहा कूड़ेदान
कुछ लोग जान बूझकर यहां पर कूड़ेदान रखवा रहे हैं और कूड़ा उसमें डालने की जगह सड़क पर डालते हैं। जिसमें मांस आदि होता है।
-सहीता
------
फोटो-4
नहीं रखने देंगे कूड़ेदान
यहां पर कूड़ेदान को अब नहीं रखने दिया जाएगा, कुछ लोग साजिश के तहत इसी जगह पर कूड़ेदान को रखवाना चाहते हैं। किसी के घर के पास रखने से पहले पालिका को अनुमति लेनी चाहिए।
-बेबी
--------
फोटो-5-
जहां पर रखा वहीं रहेगा कूड़ेदान
मोहल्ले में जहां पर पहले से कूड़ेदान रखा आ रहा है। वहां पर अब भी कूड़ेदान रखा जाएगा। अगर वहां नहीं रखा तो सभी लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।
-किस्सो बेगम
-----
फोटो-6-
शुरू से यहीं रखा गया कूड़ेदान
शुरू से इसी जगह पर कूड़ेदान रखा गया है। यहां पर पर्याप्त जगह है। ट्रॉली भी आसानी से इस जगह से कूड़ा उठा लेती है।
-सबीना