फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड भेजे जा रहे बदायूं से पकड़े कछुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं। यहां से पकड़े गए कछुआ तस्करी करके उत्तराखंड भेजे जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में कछुओं की तस्करी करने के आरोप में पांच लोग पकड़े जा चुके हैं। इनसे बड़ी संख्या में कछुए बरामद हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को अलापुर थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें अलापुर इलाके के कंचनपुर गांव निवासी अतुल और उसनका बहनोई शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन निवासी संजू हैं। उनके पास से बोरे में 14 कछुआ जिंदा और भारी मात्रा में कछुओं के कंकाल मिले थे। पुलिस को पूछताछ के दौरान अतुल व संजू ने बताया था कि वे आसपास के तलाबों से कछुआ पकड़ाकर उत्तराखंड के सितारंगज निवासी एक युवक को बेचते हैं। शनिवार शाम बिसौली थाना पुलिस ने कछुओं की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें दो सेठी व संजीव चंदौसी के सीकरी गेट और तीसरा ओमी बिसौली के चार बाग मोहल्ले के रहने वाले हैं। उन्होंने पूछताछ के दौरान तस्करी की बात तो नहीं कबूली। उनका कहना है कि कछुआ खाने के लिए पकड़े गए थे। मगर पुलिस का मानना है कि 108 कछुआ तस्करी करने के लिए ही पकड़े गए थे। इस गैंग से जुड़े लोगों को बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम उत्तराखंड भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें