फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने राहगीरों को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। रक्षा बंधन पर परिवार के साथ घर लौट रहे टेंपो सवार लोगों को रास्ते में बदमाशों ने घेर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई कर उनसे 48 हजारे रुपये और जेवर लूट लिया। बदमाशों ने इस घटना को थाने से करीब एक किलोमीटर दूरी पर अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने टेेंपो चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

वारदात रविवार सुबह करीब चार बजे की है। दातागंज थाना क्षेत्र के गांव गालोथी का रहने वाला पातीराम, अमित कुमार, अंकित कुमार, शैलेश कुमार, विशाल और गजियापुर गांव के हंसराज व उनकी पत्नी वेदवती दिल्ली से रोडवेज बस में बदायूं पहुंचे। यहां से सभी लोग किराए के टेंपो में अपने घर जा रहे थे। रास्ते में भैरोनगला पुलिया के पास पहुंचते ही पीछे से दो बाइक पर आए छह बदमाशों ने तमंचे तानकर टेंपो रुकवा लिया। उसमें बैठे लोगों के विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई की और उन्हें लूट लिया। बदमाश उइन लोगों से 48 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, चेन, दो सेलफोन सहित लाखों का माल लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने बताया कि एक बदमाश के पास पेचकस और बाकी पर तमंचे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस यूपी 100 ने संदेह के आधार पर टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया। उधर, सुबह हुई घटना का पता चलने पर एसओ अशोक कुमार सोलंकी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। एक पुलिस टीम को बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाया गया है।
--
वर्जन
एसओ ने बताया कि लूटेरों ने जो सामान लूटा था उसमें से एक बैग और छह सिम बिनावर के नदौलिया गांव के पास से बरामद कर लिए गए है। लुटेरों की तलाश की जा रहीं है। - अशोक कुमार, थाना प्रभारी मूसाझाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें