तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज
फरीदाबाद। सेक्टर 55 थाना क्षेत्र स्थित एक एक्सपोर्ट्स कंपनी में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती ने प्रबंधन के तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। सेक्टर 55 थाना पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण करवा मामले की जांच शुरू कर दी है।
सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती के मुताबिक वह कक्षा सात तक ही पढ़ी है। चार माह से वह सेक्टर 58 स्थित शिवालिक एक्सपोर्ट्स में नौकरी कर रही है। युवती का आरोप है कि कंपनी में अच्छे पद पर तैनात रोहित चावला ने करीब डेढ़ माह पहले पैसों का लालच देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद से रोहित कर बार उसे हवस का शिकार बना चुका है। किसी को बताने पर नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी देता, इस वजह से पीड़िता चुप रही। आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह कंपनी में काम कर रही थी। इस दौरान एक महिला आई और कहा कि रोहित चावला उसे बुला रहा है। वह केबिन में पहुंची तो वहां रोहित चावला के साथ ही पंकज मैनेजर और अजय बाबा मौजूद थे। महिला उसे अंदर कर बाहर दरवाजे पर खड़ी हो गई। आरोप है कि तीनों ने उसे सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बना डाला। एसएचओ सेक्टर 55 ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच महिला पुलिस को सौंपी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।