फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दो बैल खोले, विरोध पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में बृहस्पतिवार रात छह बदमाशों ने एक ग्रामीण के दो बैल खोल लिए। पशुस्वामी ने बदमाशों का विरोध किया तो वह हवाई फायर करते हुए बैलों को लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मकरंदपुर गांव निवासी मुन्नालाल ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात को अपने घर के बाहर सो रहा था। वहीं पास ही में उसके दो बैल बंधे हुए थे। मध्यरात्रि के करीब बदमाश उसके बैलों को खोलकर ले जाने लगे। आवाज सुनने पर वह जागा तो बदमाश उसके बैलों को ले जा रहे थे। इसका विरोध किया गया तो बदमाशों ने हवाई फायर कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर बैल लेकर फरार हो गए। शुक्रवार को भुक्तभोगी ने थाने आकर छह बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए वजीरगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें