फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम भगवतीपुर निवासी बीडीसी सदस्य ने सोमवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसने एक दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई थी। परिवार वालों ने उनके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

करीब 35 वर्षीय बीडीसी सदस्य सोहनलाल पुत्र करन सिंह ग्राम भगवतीपुर निवासी था। परिवार वालों के मुताबिक सोहनलाल ने कुछ लोगों से रुपये उधार ले लिए थे। वे लोग बार बार उससे तकादा कर रहे थे। इससे बीडीसी सदस्य काफी परेशान था। रविवार सुबह वह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। रास्ते में उसने कहीं शराब पी और उसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर खेत पर पहुंचे परिवार वाले बीडीसी सदस्य को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे देर शाम हायरसेंटर रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि बीडीसी सदस्य का किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसके बाद परिवार वाले पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को गांव ले गए। देर शाम उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इससे परिवार वालों मेें कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें