फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में 14 सौ लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तहसील सदर की टीम ने सोमवार को यहां पहुंचकर मुचलके भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। मुचलके पांच-पांच लाख रुपये के भरे जा रहे हैं। पुलिस ने 14 सौ लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। सूचीबद्ध लोगों से पुलिस को चुनाव में शांति भंग होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने जिन 14 सौ लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की, वह बदायूं और लोकसभा क्षेत्र से जुड़े गांवों के हैं। चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और उसे निर्भीक ढंग से पूरा कराने के लिए ऐसे लोगों को सूचीबद्ध किए जाने की प्रक्रिया पांच दिन पहले पूरी कर ली गई थी। कोतवाली क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर सूचियां तैयार की थीं। सूचीबद्ध लोगों में सर्वाधिक संख्या नगर के अलावा कछला और गांवों में संजरपुर, अब्दुल्लागंज, हजरतगंज, सकरीजंगल, अल्लापुर भोगी आदि के लोगों की है। ये गांव आबादी में भी काफी बड़े हैं। सोमवार को तहसील से राजस्व कर्मियों के साथ पुलिस भी पहुंची। उन्होंने लोगों के मुचलके भरे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति का मुचलका पांच-पांच लाख रुपये का भरा जा रहा है। पाबंद लोगों में से किसी ने चुनाव में माहौल खराब करने की कोशिश की तो मुचलके की धनराशि जब्त होगी।

कोतवाली गेट पर डटी अधिवक्ताओं की टीम
मुचलके भरवाए जाने की प्रक्रिया के तहत कोतवाली गेट पर अभिलेखीय औपचारिकता पूरी कराने के लिए तहसील मुख्यालय से अधिवक्ताओं की टीम पहुंची। उन्होंने गेट पर कुर्सी-मेज लगाकर सूचीबद्ध लोगों का जमानत संबंधी कार्य पूरा कराया। इसे लेकर कोतवाली गेट पर पूरे दिन भीड़ भाड़ बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें