फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक परेशान खेत मजदूर ने निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत मजदूर ने जहर निगलकर जान दी
विज्ञापन

मोगा। थाना निहालसिंह वाला के गांव मधेके निवासी 35 वर्षीय खेत मजदूर ने मानसिक परेशानी के चलते जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। मामले की जांच कर रहे हवलदार सुखचैन सिंह के अनुसार सुरजीत कौर वासी गांव मधेके ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसका पति दर्शन सिंह गांव के ही किसान के खेत में मजदूरी करता था। पिछले कुछ समय से दर्शन सिंह मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। उसने 15 मार्च को खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे निहालसिंह वाला के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, वहां 17 मार्च को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें