फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गए किशोर की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां। थाना जरीफनगर के गांव मोहम्मदपुर कूढ़ई में बृहस्पतिवार को बकरी चराने गए किशोर की तालाब में डूबकर मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाने के गांव मोहम्मदपुर कूढ़ई निवासी माजिद का 14 साल का बेटा सलमान गुरुवार सुबह बकरी चराने गांव के बाहर तालाब किनारे गया था। दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटा को परिवार के लोगों ने सलमान की तलाश की। देखा तो उसका शव तालाब में उतरा रहा था। बकरी कराने के दौरान सलमान तलाब में नहाने चला गया था। गहराई में जाने की वजह से वह डूब गया। आस-पास कोई नहीं था। ऐसे में उसे बचाया भी नहीं जा सका।
----------
संदिग्ध हालात में युवक की मौत बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव विजय नगला में गुरुवार शाम गांव के संजीव (30) पुत्र ओमकार की गुरुवार शाम अचानक हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे गांव में ही एक झोलाछाप के पास ले गए। झोलाछाप ने संजीव को बरेली ले जाने की सलाह दी। परिवार वाले उसे बरेली ले जा रहे थे, लेकिन संजीव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें