फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैमरा बलवीरपुर में बदमाशों का धावा, लूटपाट

Sat, 07 Apr 2018 12:38 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
loot victim
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सैमरा बलवीरपुर में गुरुवार रात तीन बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। गृह स्वामी को पीट-पीटकर घायल कर दिया। साथ ही घर में रखी करीब 20 हजार की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लूट ले गए। बदमाशों ने गांव के दो अन्य लोगों को भी पीटा। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। वहीं पुलिस ने घटना की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है।

विज्ञापन

ग्राम सैमरा बलवीरपुर निवासी मुश्ताक पुत्र अली खां गुरुवार रात परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे तीन असलहाधारी बदमाश उनके घर में दीवार फांद कर घुस आए और उन्होंने घर में लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने अलमारी में रखी 19700 की नकदी, पाजेब, कुंडल, झूमर और अन्य सामान लूट लिया। इस दौरान घर में सो रहीं महिलाओं को बदमाशों की भनक नहीं लगी, लेकिन दरवाजे पर सो रहे मुश्ताक की बदमाशों की आहट सुनकर आंख खुल गई। उन्होंने जैसे ही आवाज लगाई कि बदमाशों ने उनको पीटना शुरू कर दिया। उनको सिर में डंडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से भाग खड़े हुए।
बदमाश लूटपाट करके भाग रहे थे। उसी समय सड़क किनारे सो रहे इकबाल पुत्र सुकूर खां ने उन्हें टोक दिया। इसी बात पर बदमाशों ने उनको डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। इन्हीं बदमाशों ने जाटव बस्ती निवासी धर्मसिंह को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। लोगों ने तुरंत डायल 100 और थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

बाद में एसओ पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें