फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट कर्मचारी को लगाई चपत--

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
कोर्ट कर्मचारी सज्जन सिंह के खाते से किसी ठग ने बिना पासवर्ड पूछे 7002 रुपये उड़ा लिए। उनका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की लघु सचिवालय शाखा में है। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
न्यायिक दंडाधिकारी सुधीर कुमार की कोर्ट में तैनात सज्जन सिंह ने बताया कि वह लघु सचिवालय में रहते हैं। वह दो अप्रैल को सुबह उठे तो उनके मोबाइल पर दो बार में एक रुपया और 5000 रुपये निकालने का मैसेज आया हुआ था। जबकि उन्होंने कोई नकदी नहीं निकलवाई थी। उन्होंने बाद में बैंक की लघु सचिवालय शाखा के दफ्तर में जाकर शिकायत की थी। अगले दिन तीन अप्रैल को अकाउंट में सैलरी आई थी। उन्होंने 18 हजार रुपये निकालकर दो हजार कुछ रुपये अकाउंट में छोड़ दिए थे। उससे अगले दिन चार अप्रैल को खाते से दो बार में एक रुपया और फिर 2000 रुपये किसी ठग ने निकाल लिए। फिर मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्होंने कोर्ट कांप्लेक्स चौकी में शिकायत दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ने लौटा दी थी पूर्व मंत्री के पीए की नकदी
पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के पीए ललित शर्मा से इसी अंदाज में 19 जनवरी को 15,300 रुपये की ठगी हुई थी। किसी ठग ने बिना पासवर्ड पूछे उनके खाते से ऑनलाइन शॉपिंग कर चपत लगा दी थी। शर्मा ने एसबीआई की साइट पर ऑनलाइन कंपलेंट की थी। बाद में कई बार ई-मेल भेजी थी। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसबीआई ने 23 मार्च को उनके खाते में नकदी लौटा दी थी। शर्मा ने कहा है कि ऐसे मामलों में ठगी के शिकार लोगों को बैंक की साइट पर शिकायत जरूर करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें