फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी चोरी का खुलासा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली से महज 50 मीटर दूर स्थित मोबाइल शॉप में पीछे से नकब लगाकर चोर छह मार्च की रात लगभग आठ लाख रुपये के मल्टीमीडिया फोन चुराकर ले गए, लेकिन पुलिस अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। नगर में लगातार बढ़ रही लूट-चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी राजा अंसारी की नन्नूमल जैन कॉलेज के सामने मोबाइल शॉप है। वह रोजाना की तरह पांच मार्च की रात अपनी दुकान बंद करके घर गया था। अगले दिन सुबह जैसे ही उसने दुकान का शटर खोला तो देखा कि दुकान के अंदर रखे फोन नदारद हैं। दुकान के पीछे से किसी ने नकब लगाया था। कोतवाली से महज 50 मीटर दूर स्थित हुई चोरी की इस वारदात से नगर में सनसनी है। नगर में हो रही चोरी-लूट की घटनाओं से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है। उन्होंने एसएसपी से चोरी की इस घटना का शीघ्र खुलासा करवाए जाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें