टेक्नोमैक कंपनी के साढ़े चार करोड़ के फर्जी आरटीजीएस घोटाले में गिरफ्तार बिजली बोर्ड के दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पांच मार्च को सीआईडी की क्राइम ब्रांच ने बिजली बोर्ड के तत्कालीन एक्सईएन और एसडीओ को शिमला तथा पांवटा साहिब से गिरफ्तार किया था। दोनों पर कंपनी के अधिकारियों से मिलकर फर्जी आरटीजीएस करने का आरोप है। 48 घंटे तक पुलिस हिरासत में रहने के चलते इन्हें सस्पेंड किया गया है।