फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के ब्राहमपुर मोहल्ले में पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने शुक्रवार देर शाम अपने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय उदयशंकर वर्मा एक दवा कंपनी में एमआर था। छह साल पूर्व उसकी शादी बीसलपुर निवासी अनीता वर्मा के साथ हुई थी। उसके एक बेटी और एक बेटा है। करीब छह दिन पूर्व उसकी पत्नी गृह कलेश के चलते बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। परिवार वालों के मुताबिक इससे उदयशंकर काफी परेशान था। वह लगातार पत्नी को फोन कर रहा था लेकिन वह आने से मना कर रही थी। इससे तंग आकर उसने शुक्रवार देर शाम अपने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। उसके मां-बाप और भाई नीचे कमरे में थे। वह कोई सामान लेने छत पर गए, जहां पंखे के सहारे उदयशंकर का शव फंदे पर लटका हुआ था। लाश देखकर परिवार में कोहराम मच गया। इस पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर ओमकार सिंह भी पहुंच गए। उसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। युवक की पत्नी को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें