बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी से गांव के दो युवकों ने रेप किया। तहरीर देने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित पक्ष ने सीओ सिटी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई।
गुरुवार सुबह 15 वर्षीय किशोरी अपने परिवारीजनों के साथ सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव के पास पहुंची। पीड़ित किशोरी ने बताया कि बुधवार अपराह्न तीन बजे वह खेत पर पिता को खाना देने गई थी। वहां से लौटते समय रास्ते में उसे गांव के दो युवकों ने रोका और खेत में ले जाकर रेप कया। उसके चीखने जान से मारने की धमकी दी। उनके चंगुल से छूटने के बाद किशोरी रोती हुई घर पहुंची और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। देर शाम वह किशोरी को लेकर बिनावर थाने गए। उन्होंने देखा तो आरोपी पक्ष के लोग थाने में पहले से मौजूद थे। सीओ सिटी ने बिनावर थाने के दरोगा को बुलाकर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए। ब्यूरो