फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव खेत में पड़ा मिला, परिजनों ने नहीं दी तहरीर -

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। शनिवार शाम से घर से पचास हजार रुपये लेकर निकले युवक का शव अगले दिन उझानी के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया है। शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर न मिलने की वजह से पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिल्सी के रिसौली गांव का रहने वाला 32 वर्षीय करन मौर्या खेती करता था। परिजनों ने बताया कि करन शनिवार दोपहर तीन बजे घर से पचास हजार रुपये लेकर उझानी जमीन पेशगी के लिए गया था। शाम तक करन घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। शाम को परिवार वालों ने उझानी संपर्क किया तब उन्हें पता चला कि करन उझानी पहुंचा ही नहीं था। रात भर परिवार वाले करन की खोजबीन करते रहें इस बीच रविवार शाम उझानी के संजरपुर गांव में ब्रह्म सिंह के खेत में मक्का काटने पहुंचे युवक ने करन का शव पड़ा देखा तो गांव के चौकीदार को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त होने पर मृतक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। रोते बिलखते परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे तो पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई वीरपाल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई करन जमीन पेशगी पर लेने के लिए पचास हजार रुपये घर से लेकर निकला था। परिजनों ने लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के हाथ पर रस्सी, सिर और पांव पर चोट के निशान मिले है।
वर्जन
परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। पारिवारिक कलह की बात भी सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय गोयल, इंस्पेक्टर, उझानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें