फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरो ने किराने की दूकान से उड़ाए 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर धनौरा कॉलोनी मार्ग पर स्थित किराने की दूकान का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोरों ने बिक्री के रखे 25 हजार रुपये समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। रोज की तरह दूकान के स्वामी अंतु अग्रहरि शनिवार की रात को अपनी दूकान में ताला लगा कर पास में ही अपने घर में सोने चले गए। जब सुबह दूकान खोलने पहुंचे तो दूकान का ताला टूटा देखकर आवाक रह गए। दूकान को खोलकर देखा तो कई पैकेट सरसों तेल, गुटखा, सिगरेट के साथ ही दूकान में रखा 25 हजार रुपये गायब थे। दूकान स्वामी का लड़का मनीष ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें