मझियां गांव में मिला शव सूरजपाल का निकला
बदायूं। लखनपुर के मझिया गांव के पास मंगलवार को मिले अज्ञात वृद्ध के शव की शिनाख्त 56 वर्षीय सूरजपाल निवासी मोहल्ला लोटनपुरा थाना कोतवाली के रूप में उसके परिवार वालों ने की है। उन्हें हत्या की आशंका है।
मृतक की बेटी कोमल ने बताया कि उसके पिता रविवार सुबह छह बजे घर से घूमने निकले थे लेकिन रोजाना की तरह वह घर नहीं लौटे तो अनहोनी की आशंका के चलते परिवार वालों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। बुधवार को किसी का शव मिलने की सूचना पर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे, देखा तो शव सूजपाल का थी। परिवार वालों का कहना है कि सूरजपाल मझिया गांव में चक्कर वाली सड़क पर कैसे पहुंचे, यह समझ से परे है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है।