फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर सो रहे वृद्ध किसान की हत्या, बेटा हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। सोमवार रात कोतवाली क्षेत्र में खेत पर सो रहे एक वृद्ध किसान की हत्या कर दी गई। उसके बाद हत्यारे उसके शव को कंबल में चपेटकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने वृद्ध किसान के मझले बेटे को हिरासत में लिया है। पुलिस उसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

यह वारदात सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टोंटपुर करसरी की है। यहां के किसान भूदेव (72) के पास करीब 10-12 बीघा जमीन है। उनके तीन बेटे हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। वे अपने-अपने बीवी बच्चों के साथ अलग-अलग रहते हैं। छोटा बेटा रैयदास दिल्ली में नौकरी करता है। बड़ा बेटा किशन और मझला बेटा नेमसिंह खेतीबाड़ी और मजदूरी करते हैं। सोमवार रात दोनों घर पर थे, जबकि उनके वृद्ध पिता भूदेव खेत पर इंजन के पास पड़ी झोपड़ी में सो रहे थे। रात किसी समय अंधेरे में उनकी हत्या कर दी गई। उनके शव को कंबल में लपेटकर हत्यारे फरार हो गए। सुबह परिवार वाले खेत पर पहुंचे, तो वहां भूदेव की लाश कंबल में लिपटी देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर गांव के लोग और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हत्या के बारे में परिवार वालों से बातचीत की लेकिन उन्होंने किसी से रंजिश होने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूचना पर सीओ रामकरन भी मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर मझले बेटे नेम सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस का दावा है कि हत्या के संबंध में नेम सिंह से कई सवाल किए गए, जिसमें वह उलझ गया और उसने सच-सच बता दिया। पुलिस ने यह भी दावा किया कि उसने पिता की हत्या करना कबूल किया है। पुलिस के मुताबिक नेम सिंह काफी समय से जमीन बेचने को अपने पिता पर दबाव बना रहा था लेकिन वह तैयार नहीं हुए। जमीन उसके नाम आ जाए, इसलिए उसने पिता की हत्या कर दी। फिलहाल इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


किसान भूदेव की हत्या उसके मझले बेटे नेम सिंह ने ही की है। उसने खुद कबूल किया है कि उसके पिता जमीन नहीं बेच रहे थे। इसलिए उसने पिता को मार डाला। अभी उससे और बात कर रहे हैं, तभी पूरी सच्चाई निकलकर सामने आएगी।
- कुशलवीर सिंह, इंस्पेक्टर सहसवान

वृद्ध खेत पर सो रहा था और सोते समय ही उसकी हत्या की गई है। इस मामले में उसके मझले बेटे को हिरासत में लिया गया है। उससे और पूछताछ की जा रही है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें