फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा स्वामी ने दिव्यांग महिला को पीटा, बहन से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठा स्वामी ने दिव्यांग महिला को पीटा, बहन से छेड़छाड़
विज्ञापन

मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
आसफपुर (बदायूं)। क्षेत्र के दबंग भट्ठा स्वामी ने एक महिला की जमीन पर कब्जा कर लिया। विरोध किया तो उसके साथ मारपीट और छेड़छाड़ कर दी। साथ में गई उसकी दिव्यांग बहन से मारपीट की। इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दो समुदाय से जुड़ा है, इससे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का खेत आसफपुर-चंदौसी मार्ग पर है। आरोप है कि एक भट्ठा स्वामी ने उस पर कब्जा कर लिया है। उस पर लकड़ियों के ढेर लगा दिए हैं। खेत मालिक ने कई बार भट्ठा स्वामी से लकड़ियां हटाने को कहा लेकिन उसने नहीं हटाईं। इस पर खेत स्वामी ने यूपी 100 पुलिस को बुला लिया। गुरुवार को भट्ठा स्वामी ने खेत स्वामी महिला को फोन पर अश्लील गालियां दी और उसे देख लेने की धमकी भी दी। इस पर महिला अपनी दिव्यांग बहन के साथ खेत पर पहुंची। आरोप है कि भट्ठा स्वामी ने दिव्यांग महिला को धक्कामुक्की करके जमीन पर गिरा दिया। उनके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। फिर परिवार के लोगों को गाली गलौज करके भगा दिया। इस संबंध में महिला ने फैजगंज बेहटा थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, भट्ठा स्वामी दूसरे समुदाय का होने से गांव और क्षेत्र में तनाव का माहौल है। महिलाओं के उत्पीड़न से लोगों में जबर्दस्त गुस्सा है। इस संबंध में एसआई कमलेश सिंह ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें