फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ में स्कूल बस ड्राइवर ने एसआई की पत्नी से किया दुष्कर्म

Thu, 29 Nov 2018 08:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में सीआईएसएफ के एसआई की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सीआईएसएफ में स्कूल बस में चालक पद पर तैनात आरोपी प्रभु पर अश्लील मैसेज भेजने, अश्लील फोटो से ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि उसके पति सीआईएसएफ में तैनात हैं और अधिकांश समय वीवीआईपी ड्यूटी में रहते हैं। फिलहाल उनकी तैनाती दूसरे राज्य में है। उनके बच्चे बस से स्कूल जाते हैं और कई बार लेट हो जाते हैं। इसी वजह से उसके पति ने सीआईएसएफ में ही बस चालक पद पर तैनात प्रभु का मोबाइल नंबर दे दिया था। एक-दो बार उसने बच्चे के लेट होने पर प्रभु को कॉल की थी।

इसके बाद प्रभु ने एसआई की पत्नी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया। एफआईआर के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता के बच्चों व पति को बस चढ़ाकर जान से मारने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो तैयार कर लिए सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। बाद में वह पीड़िता पर पति को जहर देकर मारने व भागने का दबाव बनाने लगा। 
विज्ञापन


दो अधिकारियों से शिकायत पर मिली धमकी 
पीड़िता का आरोप है कि 10 सितंबर को प्रभु ने उसके व्हाट्स एप पर मैसेज कर लिखा कि ‘कॉल मी’। आरोप है कि पीड़िता ने अपने पति को जानकारी दी, उसके पति ने दो अधिकारियों से शिकायत भी की। इस पर उन्हें चुप रहने व उल्टी एफआईआर कराने की धमकी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें