फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जड़ीबूटी बेचने वाले को डेरा हटाने का निर्देश

विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
बदायूं। उसावां रोड पर जड़ीबूटी बेचने वाले के बारे में अधिकारियों को सूचना मिली कि वह एक लुटेरे गैंग से ताल्लुक रखता है। पुलिस की जांच में इसका प्रमाण तो नहीं मिला, हालांकि पुलिस ने उसे क्षेत्र से डेरा हटा लेने को कहा।
विज्ञापन

एसपी सिटी कमल किशोर को सूचना मिली कि शहर से उसावां रोड पर बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति काफी समय से डेरा जमाए हुए है। वह दिखावे के लिए तो जड़ीबूटी बेचने का काम करता है पर हकीकत में उसके तार लुटेरे गैंग से जुड़े हैं। अगर उसे पकड़कर पूछताछ की जाए तो बड़े खुलासे हो सकते हैं। एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर सिविल लाइंस देवेश सिंह को तत्काल छापा मारकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। श्री सिंह ने मौके पर दबिश देकर इस शख्स को पकड़ लिया। जांच में पता लगा कि वह मुरादाबाद का रहने वाला है। उसके पास वैध आईडी भी मिली जिसकी तस्दीक भी सही निकली। पता लगा कि मंडी चौकी पुलिस को सूचना देकर काफी समय से दवाइयां बेचने का धंधा करता आ रहा है। उसने कई जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत लोगों के नाम बताए जिन्हें वह जड़ीबूटी बेचता है। इनमें से एकाध से उसने पुलिस की बात भी करा दी। इसके बाद पुलिस ने उस पर कानूनी कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में कुछ भी गलत नहीं मिला। हालांकि उन्होंने उसे अपने क्षेत्र से हटकर कहीं और डेरा लगाने को कहा। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें